वाइक एवं कार में भिड़ंत तीन की मौत

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला ( रमेशचंद्र डाड) स्थानीय नगरपालिका क्षैत्र के नयागांव एवं पावन धाम के बीच भीलवाड़ा -बीगोद सड़क मार्ग पर सड़क दुघर्टना में वाइक पर सवार भगवान पिता रोड़ा लाल बागरिया उम्र 63 वर्ष,देऊ पत्नी भगवान लाल बागरिया उम्र 56 वर्ष,रतन पिता भगवान लाल बागरिया उम्र करीब 30 वर्ष निवासी गांव गाडरियो का खेड़ा, रुपाहेली थाना सदर थाना भीलवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गयी। स्विफ्ट कार एवं वाईक में भिड़ंत की घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार एवं वाईक को अपने कब्जे में ली। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मृतकों का पोस्टमार्टम कर लाशें परिजनों को सोपी।
अग्रीम अन्वेषण जारी है।